फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में विशेषज्ञ न दवाएं, बिना इलाज लौट रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में विशेषज्ञ न दवाएं, बिना इलाज लौट रहे मरीज
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला अस्पताल में चिकित्सकीय व्यवस्था की हालत काफी खस्ता है। अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट, सर्जन और कई विशेषज्ञों की वर्षों से कमी चल रही है। वहीं, दूसरी ओर 296 के सापेक्ष 188 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं। सूखी खांसी की दवा और नेजल ड्राप तक लोगों को बाहर से खरीदना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है 296 में सभी प्रकार की दवाएं शामिल रहती हैं। इसमें कुछ दवाओं का इस्तेमाल नहीं होता, तो कुछ दवाएं महिला अस्पताल से संबंधित होती हैं और कुछ दवाएं विशेषज्ञ चिकित्सकों के न होने वाली हैं।
जिला मुख्यालय स्थित बाबू बनारसी दास राजकीय चिकित्सालय (जिला अस्पताल) संचालित है। जिला अस्पताल में जिले के साथ जनपद के अन्य क्षेत्रों के भी अधिकांश मरीज इलाज के लिए आते हैं। जिला अस्पताल में 296 प्रकार की दवा सप्लाई की मांग है। इन दवाओं से विभिन्न रोगों से ग्रसित मरीजों का इलाज किया जाता है। मरीजों को दवा अस्पताल में ही मिल जाती है, लेकिन इस समय कॉर्पोरेशन विभाग की ओर से जिला अस्पताल में महज 188 प्रकार की दवाएं ही भेजी जा रही हैं। अस्पताल के भंडार गृह में 108 प्रकार की दवाओं की कमी है। ऐसे में दवाओं की कमी होने से संबंधित रोग से ग्रसित मरीजों को भी दवा अस्पताल से नहीं मिल पाती है। वहीं, अस्पताल में उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लिखी दवाएं मिलने पर मरीजों को राहत भी मिल रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में इन दवाओं का है टोटा
इमरजेंसी के दौरान मिर्गी के दौरे पड़ने, डिप्रेशन और महिला रोग से संबंधित दवाएं
सूखी खासी, नेजल ड्रॉप तक दवाएं नहीं हैं।
सर्जिकल की होती है लोकल खरीद
जिला अस्पताल में सर्जिकल सामानों की कमी जब होती है तो उसकी खरीद लोकल परचेज में होती है, जिसमें काटन, पट्टी आदि शामिल हैं। इसका भुगतान अस्पताल प्रशासन की ओर से किया जाता है। वहीं, कुछ दिन पूर्व दवाओं को खरीद-फरोख्त को लेकर एक बाबू पर गंभीर आरोप भी लग चुके हैं।
विज्ञापन

बोले मरीज =
चिकित्सक को दिखाने के लिए आया था। सूखी खांसी होने पर चिकित्सक द्वारा बाहर से दवाएं लेने के लिए कहा गया है। - जितेश
नाक में डालने की ड्रॉप लेने के लिए अस्पताल आया था। काउंटर पर दवा उपलब्ध नहीं होने पर बाहर से ही खरीदनी पड़ी। - जितेंद्र कुमार
कोट =
जिला अस्पताल में मरीजों के हिसाब से दवाओं की आपूर्ति होती है। गाइड लाइन में सभी प्रकार की 296 दवाएं शामिल की गई हैं। लेकिन जिला अस्पताल के लिए 188 तरह की दवाओं को कॉर्पोरेशन की ओर से ही सप्लाई की जाती है। फिलहाल अस्पताल में जरूरत की सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं।
- डॉ. राजीव प्रसाद, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें