फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल जिले के 62 बूथों पर होगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कल जिले के 62 बूथों पर होगा टीकाकरण
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला मुख्यालय स्थित कोल्ड चेन से रविवार को सोमवार में होने वाले वैक्सीनेशन के लिए वैक्सीन को विभिन्न बूथों के लिए रवाना किया जाएगा। जिसके लिए अफसरों ने संबंधित केंद्र प्रभारियों को अवगत करा दिया है। प्रत्येक बूथ पर 10-10 फीसदी अतिरिक्त डोज भेजी जाएगी।
जिले में सोमवार, शुक्रवार और दूसरे सप्ताह के सोमवार के दिन कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन की योजना बनाई गई थी। इससे पूर्व केंद्र सरकार द्वारा 16 जनवरी को देशभर में एक साथ टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। जो सभी जनपदों में नाममात्र केंद्रों पर हुआ। वहीं, अब सोमवार से जिले के 20 स्थानों पर बने 62 बूथ पर वैक्सीन लगाई जाएगी। जिला वैक्सीन स्टोर मैनेजर देवराज कुमार ने बताया कि पहले चरण के लिए जिला मुख्यालय पर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन को स्टोर किया जा चुका है। शुभारंभ के लिए चार केंद्रों पर 11-11 वायल भेजी गई। सोमवार को होने वाले वैक्सीनेशन के लिए उच्च अफसरों के निर्देश पर सुरक्षा के बीच वैक्सीन को रवाना कर दिया जाएगा। सभी बूथ पर 10-10 फीसदी अतिरिक्त डोज भेजी जाएगी।
विज्ञापन

----------
इन स्थानों पर होगा सोमवार को वैक्सीनेशन
जिले के समस्त 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाबू बनारसी दास चिकित्सालय (जिला अस्पताल), जिला महिला अस्पताल, सिकंदराबाद स्थित संयुक्त चिकित्सालय, पीपीसी खुर्जा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में तौली, वैर, धरपा, कसेरकलां, मालागढ़ को चुना गया है। साथ ही निजी क्षेत्र में लखावटी ब्लॉक क्षेत्र में डीएन कॉलेज, बीएस कॉलेज, खुर्जा क्षेत्र स्थित वैद्य यज्ञदत्त आयुर्वेदिक महाविद्यालय, कैलाश अस्पताल, भवानी प्रसाद अस्पताल, सदर तहसील क्षेत्र में वीआईआईटी कॉलेज और नगर स्थित ग्लोबल अस्पताल, राना अस्पताल, लक्ष्मी लाइफ लाइन, अमेयश अस्पताल, आर्थो केयर सेंटर व मोहन अस्पताल आदि को वैक्सीनेशन प्रक्रिया के लिए चुना गया है। सोमवार को जिले के 62 बूथ पर, शुक्रवार को 58 बूथ पर और दूसरे सोमवार को 54 बूथ पर वैक्सीनेशन की प्रक्रिया की जाएगी। वहीं, जरूरत पड़ने पर दूसरे शुक्रवार को छूटे हुए पात्र लाभार्थी को वैक्सीन के लिए समय मिलेगा। अफसरों के अनुसार निजी केंद्रों पर वैक्सीनेशन के लिए विभाग की टीम ही तैनात रहेगी।
-----------
दो डोज लगवाने वाले का निकलेगा ड्रा
कोरोना से बचाव को लेकर वैक्सीन की 28 दिन के अंतराल में एक व्यक्ति को दो डोज लगाई जानी है। दोनों डोज लगवाने वाले का लकी ड्रा निकालने की योजना बनाई गई है। दूसरी डोज लगवाने वाले लोगों को लकी ड्रा में शामिल किया जाएगा और विजेता को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
--------
सोमवार को जिले के 62 बूथ पर वैक्सीनेशन की प्रक्रिया की जाएगी। इसके लिए संबंधित को मेसेज प्राप्त होगा। मेसेज प्राप्त होने के बाद संबंधित निर्धारित स्थान पर वैक्सीन लगवा सकेगा। बूथ पर वैक्सीनेशन की प्रक्रिया से पूर्व वैक्सीन भेज दी जाएगी।
डॉ. सुष्पेंद्र कुमार, एसीएमओ/जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
वैक्सीन लगवाने वालों की जांच करेगा आईएमए
बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस दौरान किसी को कोई परेशानी न हो इसके लिए आईएमए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की मदद करने के लिए तैयार है। वैक्सीन लगवाने के बाद किसी को कोई परेशानी होने पर चार विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम बनाई गई है। जो संबंधित का उपचार करेगी।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य चिकित्सकों की कमी काफी समय से चल रही है। कोरोना से बचाव को वैक्सीन लगवाने के बाद किसी भी प्रकार का संक्रमण होता है तो इसके लिए शासन ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम तैनात करने के निर्देश दिए। जिले में विभाग द्वारा आईएमए से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के नाम मांगे गए। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वैक्सीनेशन अभियान का पूरा समर्थन है। वैक्सीन लगवाने वाले लाभार्थी को अगर कोई परेशानी होती है तो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जाएगा। इसके लिए एईएफआई टीम बनाई गई है। जिसमें वह स्वयं, आईएमए के सचिव/ फिजीशियन डॉ. संजीव अग्रवाल, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एसके गोयल और न्यूरो सर्जन डॉ. राजीव अग्रवाल शामिल किए गए हैं। हम सभी को देश के वैज्ञानिकों पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें