फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बीएसएफ जवान धीरेंद्र सिंह को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
धीरेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देते बीएसएसफ के जवान। स्क्रीन शॉट - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
बुलंदशहर। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव जसनावली खुर्द उर्फ सरदार नगर निवासी बीएसएफ जवान धीरेंद्र सिंह (34) उर्फ धीरज का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। तिरंगे में लिपटे जवान के पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई देने के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बीएसएफ के जवानों ने सलामी देकर अपने साथी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शनिवार सुबह करीब 11 बजे धीरेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे नोएडा स्थित बीएसएफ यूनिट से एक निरीक्षक आठ जवानों के साथ गांव पहुंचे।
श्रीनगर में एयरफोर्स में तैनात धीरेंद्र के बड़े भाई अमित कुमार के दोपहर करीब दो बजे गांव पहुंचने के बाद अंतिम यात्रा निकाली गई। तिरंगे के साथ निकली अंतिम यात्रा में ग्रामीणों के अलावा आसपास के गांवों के लोग भी शामिल हुए। बड़े भाई अमित कुमार ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


माता रानी की ज्योति लेने जाते समय हुआ था हादसा
शुक्रवार को धीरेंद्र सिंह गांव के लोगों के साथ दिल्ली के कालकाजी से माता रानी की ज्योति लेने जा रहे थे। सिकंदराबाद क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर स्थित गांव नेतरामपुरी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से वह उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
उन्हें बुलंदशहर के लक्ष्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। हादसे में पीएसी के जवान समेत 14 अन्य लोग भी घायल हुए थे। धीरेंद्र सिंह की तैनाती राजस्थान के बीकानेर में थी। वह करीब 15 दिन पहले छुट्टी पर घर आए थे।

पीएसी जवान समेत तीन की हालत गंभीर
बुलंदशहर। हादसे में घायल पीएसी जवान गौरव (33) मयंक (16) और राजकुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। गांव निवासी परवेंद्र ने बताया कि गौरव और मयंक को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि राजकुमार का गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। चार घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अन्य घायलों का बुलंदशहर के लक्ष्मी अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन

धीरेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देते बीएसएसफ के जवान। स्क्रीन शॉट- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें