फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 68 परिषदीय स्कूलों को विलय करने के लिए बीएसए को मिले सहमति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा अधिकारी को बुधवार तक जिले के 68 परिषदीय स्कूलों को विलय करने के लिए सहमति पत्र मिल चुके हैं। यह सहमति पत्र स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से भेजे गए हैं। इन पर मंथन शुरू हो गया है। अभी और सहमति पत्र मिल सकते हैं। बीएसए के अनुसार करीब 100 विद्यालय विलय की श्रेणी में आ सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में 50 से कम छात्र संख्या वाले 581 परिषदीय स्कूल चिन्हित किए गए हैं। इनमें 20 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों की संख्या 81 है। शासन के आदेश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी पत्र के अनुसार, जिन स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए मूलभूत सुविधाएं पूरी होंगी, उन्हीं में विलय होना है। इसलिए उपलब्ध संसाधन के आधार पर विद्यालयों को चिह्नित किया गया है। अपर्याप्त नामांकन वाले विद्यालयों का डाटाबेस तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
बीईओ को चिह्नित विद्यालयों का निरीक्षण कर नामांकन, समावेशिता, स्थानीय परिस्थिति, जरूरत आदि का आकलन कर स्कूलों के विलय के लिए प्रस्ताव देना होगा। बीएसए ने स्कूलों की विलय से होने वाले दीर्घकालिक लाभों की जानकारी अभिभावकों और जनसमुदाय को देने के लिए कहा है। साथ ही, स्थानीय प्राधिकारी, विद्यालय के शिक्षकों और शिक्षक संगठनों से संवाद स्थापित करने के लिए कहा है। विद्यालयों के संसाधनों का अभिलेखीकरण, सुरक्षित रख-रखाव, समुचित उपयोग के निर्देश दिए हैं। स्कूलों के शिक्षकों में कार्य, दायित्व का निर्धारण, समय सारणी के तहत कक्षा आवंटन करने का निर्देश दिया है। वहीं, इसका विरोध भी जारी है।
विज्ञापन

Iशासन के निर्देश पर 50 से कम संख्या वाले स्कूलों के विलय करने के लिए एक किलोमीटर की दूरी का मानक रखा गया है। 68 स्कूलाें को विलय करने के लिए सहमति पत्र मिल चुके हैं। जिले में 100 स्कूलों के विलय की श्रेणी में शामिल होने की संभावना है। यह कार्य शासन की गाइडलाइन के अनुसार ही पूरा किया जाएगा। - डाॅ.. लक्ष्मीकांत पांडे, बेसिक शिक्षा अधिकारी।I
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें