फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: देवर ने भाभी से की दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पति की मौत के बाद उसकी पत्नी अपने ससुराल वालों का खेती-बाड़ी में हाथ बंटाती है। आरोप है कि घर में अकेली देखकर उसके देवर ने उसके साथ बीते दिनों दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता ने एसएसपी को मामले में शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने बताया कि उसके पति की मौत 2018 में हो गई थी। उसको एक बेटा और एक बेटी है। पति की मौत के बाद से वह अपने सास-ससुर और अन्य ससुराल वालों के साथ खेतीबाड़ी करती है। गत 6 जून को वह घर में अकेली थी और अन्य परिवार वाले खेतों पर गए थे। इसी बीच उसका देवर घर आया और उसे अकेली देखकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें