फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। विद्यालय और महाविद्यालय में पढ़ने वाले एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं दी जा रही है। इसके अलावा विभिन्न मामलों में पीड़ित लोगों को भी उत्पीड़न की आर्थिक सहायता नहीं दी जा रही है। इसके खिलाफ शनिवार को भीम वाहिनी के पदाधिकारियों ने संस्थापक मदनपाल गौतम के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री असीम अरुण के नाम सिटी मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मदनपाल गौतम ने कहा कि एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के परिजन उनकी फीस जमा करने में असमर्थ हैं, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से छात्रवृत्ति नहीं दी गई है। इसके चलते विद्यार्थियों के सामने आगे की पढ़ाई पर संकट आ गया है। विद्यार्थियों ने कहा कि दुष्कर्म, हत्या, मारपीट समेत अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज होने के बाद सरकार की ओर से पीड़ित को आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रावधान है, लेकिन इसमें भी अधिकारियों की ओर से लापरवाही बरती जा रही है और पीड़ित लोगों को इसका लाभ नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाई जाए। मौके पर अशोक, रमेश चंद, इसलामुद्दीन, समीर, जतन कुमार, सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें