बुलंदशहर। देहात कोतवाली के भूड़ क्षेत्र निवासी पीड़ित विवाहिता के साथ उसके देवर ने 25 जुलाई को दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता ने जब इस बाबत पति व अन्य परिजनों से शिकायत की तो उल्टा उन पर ही आरोप लगाए गए और पति ने उन्हें तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि जनवरी 2024 को उनका निकाह दिल्ली के बदरपुर क्षेत्र निवासी युवक से हुआ था। निकाह में उनके परिजनों ने करीब दस लाख रुपये खर्च किए थे लेकिन ससुराल वाले कार की मांग करते हुए उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे। एसएसपी ने जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद