चोला। बहन से मिलने के लिए जा रहे भाई की चोला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की अचानक मौत की सूचना से परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव सबदलपुर निवासी अंतराम ने बताया कि उनकी बेटी गाजियाबाद के विजयनगर में रहती हैं। शनिवार की शाम उनके पुत्र तनु उर्फ तरुण (23) बहन से मिलने के लिए गाजियाबाद जा रहे थे। शाम करीब छह बजे गाजियाबाद के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए वह चोला रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। बताया कि रेलवे ट्रेक को पार करते समय अज्ञात ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौत हो गई। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे।