फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जिला प्रदर्शनी शुरू होने से पहले बनेगी टूटी सड़क, प्रस्ताव तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। अब जिला प्रदर्शनी में टूटी सड़कें परेशानी का कारण नहीं बनेगी। प्रशासन टूटी सड़कों का निर्माण कराएगा। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से क्षतिग्रस्त चहारदीवारी की मरम्मत भी कराई जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन

इस बार नगर के नुमाइश मैदान में आगामी सात मार्च से जिला प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रस्तावित है। इसे लेकर तैयारियां भी चल रही हैं। एडीएम सिटी संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को टूटी सड़कों के कारण परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस लिए प्रदर्शनी में टूटी हुई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। बताया कि पुलिस लाइन, लोहा बाजार की ओर से आने वाली दोनों सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
एडीएम सिटी ने बताया कि क्षतिग्रस्त 25 दुकानों, प्रवेश द्वार का पुनर्निर्माण कराया गया है। प्रदर्शनी में कुल 321 दुकानें है। प्रदर्शनी के शुरू होने से पहले ही सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें