फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पुल बंद, बाइक-स्कूटी से लदी नाव गंगा में पलटी, यात्री ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
अनूपशहर में गंगा पुल पर रोका गया वाहनों का आवागमन। संवाद
विज्ञापन
अनूपशहर। मुरादाबाद-गंवा-बुलंदशहर मार्ग की लाइफलाइन कहे जाने वाले अनूपशहर गंगा पुल पर बुधवार को मरम्मत कार्य शुरू हो गया। डायवर्जन के कारण लोग नाव पर बाइक-स्कूटी लादकर नदी पार करने लगे।
विज्ञापन

किनारे पर एक नाव पलट गई। यात्री ने कूदकर जान बचाई लेकिन चार वाहन नदी में गिर गए। हादसे के बाद पुलिस-प्रशासन ने नावों से वाहनों के परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही नाविकों को नोटिस जारी कर लाइफ जैकेट का प्रयोग अनिवार्य कर दिया गया है।
बुधवार सुबह करीब सात बजे से लोक निर्माण विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ पुल को सील कर दिया। अनूपशहर की ओर बुलंदशहर अड्डा और अलीगढ़ अड्डा पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। डायवर्जन के पहले दिन यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अब बुलंदशहर या अनूपशहर से संभल जाने वाले वाहनों को भीमपुर दौराहा थाना डिबाई से होकर नरौरा की ओर भेजा जा रहा है।
इस बदलाव के कारण यात्रियों को करीब 20 से 25 किलोमीटर का अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ रहा है, जिससे यात्रा के समय में 45 मिनट से एक घंटे की बढ़ोतरी हो गई है। नरौरा रूट पर अचानक दबाव बढ़ने से दोपहर के समय रुक-रुक कर जाम की स्थिति भी बनी रही।
पुल बंद होने के कारण दोपहिया वाहन चालक बबस्टर गंज की ओर से संभल साइड पर सीसौना घाट आने-जाने के लिए नावों व मोटर बोट के जरिए गंगा पार कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शी वैभव ने बताया कि नाव में एक यात्री और चार बाइक-स्कूटी लदी हुई थी। जैसे ही नाव डगमगाई, उसमें बैठा यात्री बचाने के लिए गंगा में कूद पड़ा। देखते ही देखते नाव पलट गई और उस पर लदे वाहन पानी में समा गए। घंटों की मशक्कत के बाद डूबे हुए वाहनों को बाहर निकाला जा सका।
कंपन से बचाने के लिए होगी जोड़ों की मरम्मत : विभागीय अधिकारियों के अनुसार पुल की हालत काफी जर्जर हो चुकी थी। भारी वाहनों के गुजरने पर पुल में तेज कंपन होती था, जो किसी बड़े खतरे का संकेत था। अब पुल के जोड़ों को खोलने और ऊपरी सतह को बदलने का काम शुरू किया गया है। अगले 15 दिनों तक इस मार्ग पर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
व्यापार और दैनिक यात्रियों पर असर : गंगा पुल बंद होने का सीधा असर अनूपशहर और संभल के बीच होने वाले दैनिक व्यापार पर पड़ा है।
सब्जी विक्रेताओं, दूध आपूर्ति करने वालों और निजी दफ्तरों में काम करने वाले लोगों को भारी असुविधा हुई। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि डायवर्जन जरूरी है, लेकिन प्रशासन को मरम्मत कार्य को जल्द से जल्द पूरा करना होगा, जिससे कि 15 दिन की समय सीमा को और कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें