फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नामांकन पत्रों की जांच पूरी, मतदान 16 को

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव वर्ष 2026-27 के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब मैदान में उतरे प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी अशोक डागर एडवोकेट ने बताया कि मुख्य पदों पर किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है। 16 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा।
निर्धारित चुनाव प्रक्रिया के अनुसार चार मुख्य पदों के लिए मतदान होना सुनिश्चित हुआ है। सबसे अधिक उत्साह अध्यक्ष पद को लेकर है, जहां त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता दिनेश सिंह, संजीव मित्तल और शीशपाल सिंह मैदान में हैं। तीनों अपनी-अपनी जीत के लिए प्रयासरत हैं।
वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता अकील अहमद आफरीदी और चेतन कुमार शर्मा के बीच सीधा मुकाबला है। महासचिव पद पर अधिवक्ता हरेंद्र कुमार शर्मा, रणधीर सिंह और योगेन्द्र कुमार उर्फ रिंकू चौधरी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव (सामान्य) के इस पद के लिए अधिवक्ता आलोक शर्मा और सचिन कुमार शर्मा के बीच चुनावी जंग होगी।
वहीं, कुछ पदों पर प्रत्याशियों का चयन निर्विरोध हो गया है। चुनाव अधिकारी द्वारा जारी सूची के अनुसार कोषाध्यक्ष पर अधिवक्ता अजय सिंह सिरोही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
वहीं, संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) के लिए अधिवक्ता मुकेश कुमार को निर्विरोध चुना गया है।
कार्यकारिणी सदस्य के सभी छह सदस्यों अधिवक्ता अवनीत सोलंकी, आमिर खान, कुंवर मिर्जा महमूद, लखमी चन्द, वीरेंद्र कुमार और वीरेंद्र कुमार-द्वितीय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें