फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नगरीय मलेरिया कार्यालय में रिश्वत का आरोप, वीडियो वायरल

विज्ञापन
वायरल वीडियो में कर्मचारियों के हाथों में रखे रुपये। स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
बुलंदशहर। सोशल मीडिया पर बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो नगरीय मलेरिया कार्यालय का बताया जा रहा है। इसमें तीन युवक रुपये गिनते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ एक शिकायती पत्र भी वायरल हो रहा है। इसमें शिकायतकर्ता ने अधिकारियों पर कर्मचारियों से रुपये लेकर छुट्टी देने का आरोप लगाया है। सीएमओ ने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

डिबाई निवासी रिंकू सिंह ने नगरीय मलेरिया इकाई में अधिकारी पर कर्मचारियों से रुपये लेकर छुट्टी देने का आरोप लगाया। कहा कि नगरीय मलेरिया अधिकारी एक एसएफडब्ल्यू के द्वारा कर्मचारियों को छुट्टी देकर रुपये की वसूली करवा रहे हैं। कर्मचारी भी छुट्टी लेकर अन्य कार्य करने में लगे हैं। इसकी शिकायत एक माह पूर्व चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के प्रमुख सचिव समेत अन्य अफसरों को साक्ष्य के साथ की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को मामले की करीब 22 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें तीन कर्मचारी नजर आ रहे हैं जो हंसी मजाक के साथ रिश्वत के लेन-देन की बात कर रहे हैं। इसमें एक कर्मचारी 100 रुपये दूसरे कर्मचारी को देता नजर आ रहा है। जबकि शिकायतकर्ता ने 10-10 हजार रुपये देने का आरोप लगाया।

वीडियो मिला है। जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन कर रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलने पर आरोप सही मिलते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें