फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्शा पास करने के लिए जेई ने ली घूस, उपाध्यक्ष ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नक्शा पास करने के लिए जेई ने ली घूस, उपाध्यक्ष ने लगाई फटकार
विज्ञापन

बुलंदशहर। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण में घूसखोरी का मामला सामना आया है। करीब छह माह पहले एक जेई ने नक्शा पास कराने के नाम पर रिश्वत ली। वहीं अब एक बार फिर से जेई द्वारा रिश्वत लेने की शिकायत सामने आई है। मामला संज्ञान में आने पर बीडीए उपाध्यक्ष ने जेई को फटकार लगाते हुए पीड़ित की राशि वापस करा दी है।
बीडीए में नक्शा पास कराने, नई कॉलोनी बसाने, बिल्डिंग निर्माण के लिए अनुमति लेना आवश्यक होता है। पिछले दिनों बीडीए के एक जेई ने एक बिल्डिंग का नक्शा पास कराने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए। साथ ही दावा किया कि उक्त धनराशि में से उच्चाधिकारियों को भी हिस्सा जाता है। मामला बीडीए उपाध्यक्ष के संज्ञान में आया तो उन्होंने इसकी जांच कराई। जांच के दौरान लगाए गए आरोप सही पाए गए। जिसके बाद उपाध्यक्ष ने तत्काल जेई को दफ्तर बुलाकर कड़ी फटकार लगाई और शीघ्र रिश्वत की रकम वापस करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

छह माह पूर्व एक अन्य जेई ने ली थी रिश्वत
बताया जा रहा है कि करीब छह माह पहले भी इसी प्रकार से नक्शा पास करने के नाम पर एक जेई ने रिश्वत ली थी। उक्त मामले में जेई ने उच्चाधिकारियों के नाम पर भी रुपये लिए थे, जबकि नक्शा पास करने के लिए फीस के अलावा अन्य कोई खर्च नहीं होता है। वहां भी बीडीए उपाध्यक्ष ने धनराशि वापस कराई थी।
विज्ञापन

विभाग में सभी अधिकारी-कर्मचारी को निर्देशित किया है कि रिश्वत, भ्रष्टाचार की शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए। यदि फिर भी शिकायत मिलती है तो इसकी निष्पक्षता से जांच कराई जाती है। भ्रष्टाचार किसी भी हाल में सहन नहीं किया जाएगा।
- हर्षिता माथुर, उपाध्यक्ष, बुलंदशहर विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें