सिंभावली। क्षेत्र के गांव हाजीपुर में घर में घुसकर 10 हजार की नकदी समेत जेवर और कपड़े चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी शोकेंद्र सिंह ने बताया कि 29 सितंबर की रात को वह परिवार के लोगों के साथ खाना खाने के बाद सो गए थे। 30 सितंबर की सुबह जब वह सोकर उठे तो देखा कि उनके घर में रखी 10 हजार की नकदी समेत जेवर और कपड़े नहीं हैं। पीड़ित ने बताया कि उनके अलावा पड़ोसी पूजा के घर से भी चोर जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।