फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का बुलंदशहर में स्वागत, ब्राह्मण एकता सभा ने सौंपा समर्थन पत्र

Tue, 28 Apr 2026 07:08 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर जिले में ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती  का स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर और चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। 
विज्ञापन
बुलंदशहर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर जिले में एनएच-34 पर मुनी गांव के पास लोगों ने ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का स्वागत किया। साथ ही प्रशंसकों ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं ब्राह्मण एकता सभा की ओर से उनको समर्थन पत्र भी सौंपा गया।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन किसानशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टी गौड़ ने बताया कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मंगलवार को गाजियाबाद से अलीगढ़ की ओर जा रहे थे, जिसकी जानकारी उनके मिली थी। इसी के चलते कार्यकर्ताओं संग मुनी गांव के पास उनका स्वागत किया गया। जहां शंकराचार्य ने सभी से मुलाकात की। 

लोगों ने पुष्प वर्षा कर और चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान लोगों ने उनके जयकारे भी लगाए। बिट्टी गौड़ ने कहा कि संतों के दर्शन, स्पर्श और संवाद तीनों ही मोक्षदायी हैं। पांच मिनट बाद वह आगे के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें