फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी युवकों ने किया कुकर्म, आहत होकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी युवकों ने किया कुकर्म, आहत होकर दे दी जान
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ पड़ोसी तीन युवकों ने एक लॉज में ले जाकर डरा-धमकाकर कुकर्म किया और विरोध पर मारपीट की। बेइज्जती से आहत युवक ने शाम को घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामले में दो नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
एक मोहल्ला निवासी पीड़ित परिवार के युवक ने तहरीर देकर बताया कि गत 3 जून की शाम को उसके 18 वर्षीय भाई को पड़ोसी तीन युवक अपने साथ रोडवेज बस स्टैंड के पास एक लॉज में ले गए। यहां पर तीनों ने डरा धमकाकर उसके भाई के साथ कुकर्म किया गया। जब भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे पीटा। वहां से आने के बाद भाई ने परिजनों को आपबीती बताई। तहरीर मिलने पर नगर पुलिस ने मोहल्ला भगवानपुरा निवासी आरोपी शीलू शर्मा, नितिन व एक अन्य अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, घटना से आहत होकर पीड़ित युवक ने बृहस्पतिवार रात को अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आत्महत्या के लिए उकसाने में तरमीम होगा मामला
युवक के साथ कुकर्म और मारपीट की गई थी। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात ही दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ कुकर्म करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। लेकिन, देर रात युवक के द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद अब पुलिस मुकदमे को आत्महत्या के लिए उकसाने आदि की धाराओं में तरमीम करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा पुलिस मामले में नामजद आरोपियों की तलाश तो कर ही रही है, साथ ही तीसरा अज्ञात आरोपी कौन था, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें