फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पहले दिन प्रयागराज, गोरखपुर व वाराणसी के मुक्केबाज ने बनाई बढ़त

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के टांडा स्टेडियम में बालिका वर्ग की प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता रविवार से शुरू हो गई। पहले दिन करीब 10 राउंड खेले गए। इसमें प्रयागराज, गोरखपुर व वाराणसी के मुक्केबाज ने बढ़त बनाई। प्रतियोगिता का आयोजन खेल निदेशालय व उप्र बॉक्सिंग संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय करवा रहा है। इसमें प्रदेश के सभी मंडलों की टीम ले रही हैं।
विज्ञापन


नगर के टांडा स्टेडियम में आयोजित हो रही प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, मंडल अध्यक्ष कुलदीप चौधरी व उप्र बॉक्सिंग संघ के महासचिव प्रमोद कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद प्रतियोगिता में शामिल प्रदेश के मंडल लखनऊ, मेरठ, फैजाबाद, इलाहाबाद, वाराणसी, बरेली, आजमगढ़, गोरखपुर, मुरादाबाद, कानपुर, आगरा, झांसी, सहारनपुर, मिर्जापुर, बस्ती, चित्रकूटधाम, अलीगढ़, देवीपाटन (गोंडा) की टीम ने दमखम दिखाया। 14 भारवर्गों में आयोजित हुई प्रतियोगिता में पहले दिन 10 रांउड खेले गए। इस दौरान सुनील कुमार उपक्रीड़ाधिकारी झांसी, डॉ. कनिष्क चिकित्साधिकारी, एसके क्षेत्री एडमिन सेक्रेटरी, योगेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, मोहम्मद मुतलीब, रुचि शर्मा, राजेंद्र सिंह, कुलविंदर सिंह, नेत्रपाल सिंह, आदि मौजूद रहे।


पहले दिन इन्होंने खेले मुकाबले

जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग सब जूनियर बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में पहले दिन प्रयागराज, गोरखपुर व वाराणसी के मुक्केबाज ने उम्दा प्रदर्शन कर बढ़त बनाई। बताया कि 33 से 35 भारवर्ग में वाराणसी की मीनाक्षी ने प्रयागराज की फातिमा को, 35 से 37 भारवर्ग में गोरखपुर की नीशू ने अलीगढ़ की मनोरमा को व कानपुर की वैष्णवी ने झांसी की निशा को, 37 से 40 भारवर्ग में अलीगढ़ की जैनब ने वाराणसी की लक्ष्मी को, 40 से 43 भारवर्ग में गोरखपुर की ममता ने मेरठ की भारती को, 43 से 46 भारवर्ग में वाराणसी की संध्या ने झांसी की मतांगणी को, मेरठ की वर्णिका ने अलीगढ़ की मोनिका को, आगरा की रिया ने कानपुर की सोनिया को व प्रयागराज की वैष्णवी ने गोरखपुर की मनीषा को और 46 से 49 भारवर्ग में प्रयागराज की आस्था ने झांसी की रीना को मात देकर जीत हासिल की।
विज्ञापन


मैदान से नहीं निकाला पानी, लगा दिए टेंट
टांडा स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन, मैदान में अव्यवस्थाओं का हाल है। मैदान में गंदा पानी भरा हुआ है, जिसे निकाला नहीं जा सका है। हालांकि, गेम इंडोर हो रहे हैं। लेकिन, गंदे पानी से मच्छरों के पैदा होने व बीमारियां होने की संभावना बनी हुई है। मैदान में भरे पानी को छिपाने के लिए उन स्थलों पर टेंट लगा दिए गए हैं। जिससे कि वहां, पहुंचने पर किसी अधिकारी की नजर वहां न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें