फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नगर में 12 से अधिक स्थानों पर जलेंगे अलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सर्दी से बचाव के लिए जहां रैन बसेरे संचालित किए जाने लगे हैं, वहीं अलाव की भी व्यवस्था शुरू कर दी है। जिले में कुल 12 स्थानों पर अलाव जलाया जाएगा। पालिका अफसरों के अनुसार वर्तमान में नगर के काला आम चौराहा, भूतेश्वर मंदिर, स्याना बस अड्डा, भूड़ चौराहा व जिला चिकित्सालय परिसर में अलाव जलाया जा रहा है। इसके अलावा जल्द रेलवे स्टेशन, अंसारी रोड, डिप्टी गंज, अनूपशहर-जहांगीराबाद बस अड्डा आदि जगह अलाव जलाए जाएंगे। साथ ही पुलिस पीकेट वाले स्थानों पर भी अलाव की सुविधा दी जाएगी। पालिका ईओ डॉ. अश्विनी कुमार ने बताया कि वर्तमान में पांच जगह अलाव जल रहा है। सात अन्य जगह भी जल्द अलाव की व्यवस्था शुरू करवा दी जाएगी। इसके अलावा जरूरत वाले स्थान या पुलिस पिकेट पर भी अलाव जलाने की व्यवस्था की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें