लोनी। खन्ना नगर कॉलोनी में रविवार को सड़क किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची ने शव को मोर्चरी भिजवाया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की तलाशी ली थी, लेकिन पहचान संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं मिला। आसपास के इलाकों में पुलिस टीम शिनाख्त के प्रयास कर रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल पाएगा। वहीं पुलिस ने सोशल मीडिया और भौतिक तौर पर शव की पहचान के प्रयास शुरू किए हैं। आसपास के जिलों में भी फोटो भेज दिए गए हैं।