साहिबाबाद। किराना दुकानदार से बिजली बिल का हिस्सा मांगने को लेकर हुए विवाद में मकान मालिक दो सगे भाइयों ने मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जगजीवन राम कॉलोनी निवासी सुजीत किराना दुकान चलाते हैं और प्यारेलाल कॉलोनी निवासी राम प्रवेश व गोलू के मकान में किराये पर रहते हैं। सुजीत के अनुसार 8 जून की रात करीब 10 बजे राम प्रवेश अपने भाई गोलू के साथ दुकान पर पहुंचा और बिजली बिल का हिस्सा देने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। गाली-गलौज के बाद विरोध करने पर दोनों ने मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
सुजीत की शिकायत पर पुलिस ने 13 जून की रात मामला दर्ज किया। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।