जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोधान के जंगल में सोमवार शाम को एक वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान नवीनगर निवासी जयंती (70) के रूप में हुई जो 23 जून से घर से लापता थे। पुत्र देवेंद्र ने बताया कि उनके पिता नशे के आदी थे। वह पहले भी कई-कई दिनों तक घर से बाहर रहते थे इसलिए शुरुआत में परिवार को किसी अनहोनी की आशंका नहीं हुई।
शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उनकी पहचान की। सीओ शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।