फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar: खुर्जा में फांसी के फंदे पर लटका मिला 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

Fri, 26 Sep 2025 01:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि मुरारी नगर मोहल्ला में रहने वाले हरिशचंद्र का घर में शव मिला। मौके पर हरिशचंद्र की बेटी अनिता मौजूद थीं, जो वहीं मोहल्ले में रहती थीं। अनिता ने पूछताछ में बताया कि उनके एक भाई पंजाब रहते हैं, दूसरा भाई जेल में और तीसरा भाई तीन साल पहले ही घर छोड़कर चला गया था।
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के मुरारी नगर मोहल्ला में शुक्रवार सुबह 70 वर्षीय वृद्ध हरिशचंद्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस की ओर से आत्महत्या की घटना बताई जा रही है। हालांकि मामले में अभी किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई। 

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि मुरारी नगर मोहल्ला में रहने वाले हरिशचंद्र का घर में शव मिला। मौके पर हरिशचंद्र की बेटी अनिता मौजूद थीं, जो वहीं मोहल्ले में रहती थीं। अनिता ने पूछताछ में बताया कि उनके एक भाई पंजाब रहते हैं, दूसरा भाई जेल में और तीसरा भाई तीन साल पहले ही घर छोड़कर चला गया था। पिता हरिशचंद्र अकेले की घर पर रहते थे। 

बेटी अनिता रोजाना पिता को देखने के लिए आती रहती थी। शुक्रवार सुबह जब अनिता घर में गईं तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ था। अंदर कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर पिता का शव लटका हुआ था। उन्होंने आस-पास के लोगों को सूचना दी और उनकी मदद से शव का नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया प्रथमा दृष्टि से घटना आत्महत्या की प्रतीत हो रही है। शव को पोस्टमार्टम जांच के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें