फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 12वीं के छात्र का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अहार/ऊंचागांव। थाना अहार क्षेत्र के गांव चांसी निवासी 16 वर्षीय छात्र ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने पुलिस को बिना बताए मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना अहार क्षेत्र के गांव चांसी निवासी 16 वर्षीय रोबिन कक्षा 12वीं का छात्र था। सोमवार रात को वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था। मंगलवार को समय से कमरे से बाहर न आने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने रोबिन के कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें