क्षेत्र के गांव विसुंधरा निवासी कृष्ण गोपाल ठाकुर ने बताया कि उनका पुत्र प्रियांशु (20 वर्ष) और मोहल्ला निवासी सुमित (21 वर्ष) नोएडा की यामहा कंपनी में नौकरी करते थे। दोनों नोएडा में एकसाथ ही रहते थे। दोनों दोस्त दशहरा पर्व की छुट्टी लेकर गांव आए हुए थे। बताया कि पास के गांव औलीना में दशहरा का बड़ा मेला लगता है। दोनों मंगलवार की शाम करीब चार बजे घर से मेला देखने के लिए कहकर गए थे। देर रात तक दोनों वापस नहीं लौटे तो दोनों के परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। लेकिन दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। वह पुलिस को सूचना दिए बगैर दोनों की तलाश कर रहे थे। बुधवार की शाम करीब सात बजे प्रियांशु और सुमित के शव विसुंधरा गांव निवासी हरेंद्र के खेत में शीशम के पेड़ से एक ही फंदे से लटका होने की सूचना मिली। वहां, से गुजर रहे राहगीर ने दोनों को फंदे से लटका देख उन्हें सूचना दी। सूचना पर दोनों के परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
एक ही फंदे से लटके थे दोनों के शव
परिजनों ने बताया कि दोनों दोस्तों के शव एक ही रस्सी के दो अलग-अलग फंदे से लटके हुए थे। गले में बंधी रस्सी दोनों के पेट से भी बंधी थी। दोनों घुटने जमीन पर छू रहे थे। जिसको लेकर परिजन आत्महत्या किए जाने पर सवाल उठा रहे हैं। दोनों के पैरों में चप्पलें भी पहन रखी थी। दोनों के मोबाइल सुमित की जेब में स्विच ऑफ रखे हुए मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने जांच के दौरान प्रियांशु की जेब से पर्स बरामद हुआ है।लेकिन उसमें पैसे गायब मिले है।जबकि सुमित की जेब से मात्र बीस रुपए ओर गुटखा बरामद हुआ है।फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उसी के बाद तय होगा कि यह हत्या है या आत्महत्या।दोनों मृतकों की फैमिली का कहना है कि वे सुसाइड नहीं कर सकते। क्योंकि सुसाइड करने की कोई वजह नहीं थी। दोनों एक दिन पहले तक बेहद खुश थे। बिना तनाव के नोएडा में नौकरी कर रहे थे। फैमिली से भी कोई ऐसी बात शेयर नहीं की, जिससे ऐसा लगा हो कि वे तनाव में थे। इसलिए परिजनों का मानना है कि यह हत्या हो सकती है।
दो दोस्तों के शव फंदे पर लटके हुए मिले है। प्रथम दृश्यता मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शरीर पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं है।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - प्रखर पांडेय, सीओ सिटी