ककोड़। दो दिन बाद भी फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से आक्रोशित लोगों ने ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग को लेकर बिजली घर पर प्रदर्शन किया।
क्षेत्र के गांव वैर निवासी राजवीर, गुरुदेव, पप्पू, काली, बिन्नामी, राजेश, राजू , प्रमोद ने बताया कि बुधवार को उनके मोहल्ले का ट्रांसफार्मर अचानक फुंक गया। इससे ट्रांसफार्मर से जुड़े मोहल्ले के दो सौ घरों में अंधेरा छा गया। वहीं, भीषण गर्मी में लोग बेहाल हो गए। बताया कि शिकायत के बाद दो दिन तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। अपनी बात को अफसरों तक पहुंचाने के लिए उन्होंने वैर बिजली घर पर धरना प्रदर्शन किया। एसडीओ बलदेव सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर ट्रांसफार्मर फुंका था। शाम में शिकायत मिली। अगले दिन ट्रांसफार्मर को बदलकर आपूर्ति चालू करा दी गई।