फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओसीबी फुंकने से 40 गांवों की बिजली गुल

Fri, 01 Jul 2016 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
विज्ञापन
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अरनिया बिजलीघर की ओसीबी फुंकने से शुक्रवार को 40 गांवों की बिजली करीब 10 घंटे गुल रही। वहीं, ओबीसी फुंकने से बिजलीघर में आग लग गई, जिसमें वहां मौजूद एसएसओ बाल-बाल बचे। दोपहर बाद ओबीसी बदलवाकर पावर कारपोरेशन के अफसरों ने  आपूर्ति सुचारू कराई। भीषण गर्मी में 10 घंटे बिजली गुल रहने से लोग परेशान रहे। तड़के बिजली गुल होने के चलते पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही।
विज्ञापन


अरनिया बिजलीघर पर शुक्रवार तड़के करीब पौने पांच बजे अचानक ओसीबी में आग लग गई। मौके पर मौजूद एसएसओ सुनील कुमार बाल-बाल बच गए। कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। उधर, ओसीबी फुंकने से दशहरा, दशहरी, अरनिया, सुरजावली समेत करीब 40 गांवों की बिजली गुल हो गई।

भीषण गर्मी में बिना बिजली के लोग बिलबिला उठे। करीब 10 घंटे आपूर्ति ठप रहने के कारण इन्वर्टर भी जवाब दे गए। बिजली नही आने से घरों में पीने के पानी का संकट भी गहरा गया। सबसे ज्यादा परेशानी रोजेदारों को हुई। गर्मी में बिना बिजली के वह पूरे दिन परेशान रहे। एसएसओ सुनील कुमार ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक फाल्ट को दूर कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें