नवनिर्वाचित विधायकों को बधाई देने वालों का रविवार को तांता लगा रहा। सुबह होते ही बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। विजेता प्रत्याशियों के आवास पर खूब रंग चला और कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
औरंगाबाद में भाजपाइयों ने आतिशबाजी छोड़कर व एक दूसरे को केसरिया गुलाल लगाकर जमकर होली खेली। बुलंदशहर बस स्टैंड, पवसरा तिराहा, सदर बाजार, जहांगीराबाद रोड, नई बस्ती और भावसी रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नंगाडों के साथ आतिशबाजी छोड़ी और एक दूसरे को केसरिया गुलाल लगाकर होली खेलकर जश्न मनाया।
चेयरमैन राजकुमार लोधी, नरेश तायल, ओमप्रकाश गौतम, डाक्टर अशोक लोधी, प्राचार्य राकेश सिंह, वेदप्रकाश अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन दुलीचंद सैनी, जयचंद गुर्जर आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उधर गांव ईलना, पर्वाना, जाड़ौल, जनौरा, बालका, सुरजावली, चरौरा मुस्तफाबाद, पाली बेगपुर, लखावटी, रजवाना, मैथना जगतपुर, भावसी, पवसरा आदि गांवों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी छोड़कर जीत का जश्न मनाया है।
वहीं सिकंदराबाद में डॉ. प्रदीप दीक्षित के नार्सिंग होम में भाजपा की जीत पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंडित सचिन शर्मा, डॉ. नरेश शर्मा, दीपक दुल्हैरा, हेमंत शर्मा, गीता गोयल, नगर अध्यक्ष पिंकी वोहरा आदि मौजूद रहे।
ककोड़ के झाझर में सोलंकी बीज भंडार पर स्वराज सोलंकी, सुंदर सोलंकी, धनेश अग्रवाल, राजकुमार भाटी, सत्यपाल भाटी, नितेश राणा आदि ने भाजपा की जीत पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई। बुलंदशहर विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही, अनूपशहर विधायक संजय शर्मा,
शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा, डिबाई विधायक अनिता लोधी, स्याना विधायक देवेंद्र लोधी, सिकंदराबाद विधायक विमला सोलंकी को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।