फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मामूली कहासुनी में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दस लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। अरनिया थाना क्षेत्र के क्यौली खुद गांव में बृहस्पतिवार रात को दो पड़ोसी पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के दस लोग घाय हो गए, जिसमें से छह अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं एक पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा समेत छह धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
क्यौली खुर्द गांव निवासी प्रकाश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे पड़ोस में रहने वाले चरन सिंह और उसकी पत्नी घर में मौजूद थी। तभी पुराने विवाद को लेकर पड़ोसी संतोष पत्नी राकेश आई और चरन सिंह की पत्नी को गाली देने लगी। मोहल्ले में शोर सुनकर सभी लोग बाहर आ गए। तभी चरन सिंह और उसकी पत्नी श्रीमति बाहर आए और संतोष से गाली देने से मना किया। इस बात पर संतोष के बेटे बाहर आए और पीटने की धमकी देने लगे। चरन सिंह ने इसका विरोध किया तो करीब सात-आठ लोग लाठी-डंडा लेकर उसके घर में घुस गए और बेरहमी से चरन सिंह और श्रीमति को पीटने लगे। शोर सुनकर प्रकाश सिंह, उसका बेटा अजय, बेटी अंशु, पत्नी गुड्डी और पड़ोसी प्रवीन ने बीच-बचाव कराया। इस बात पर आरोपी पक्षों ने उनपर भी हमला कर दिया। लाठी-डंडे लेकर उनकी बेरहमी से पिटाई। अन्य ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया। वहीं पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। इसमें प्रकाश, उसका बेटा अजय, बेटी अंशु, पत्नी गुड्डी समेत दस लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरनिया थाना प्रभारी यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया कि प्रकाश सिंह की शिकायत पर गीराज, आकाश, आजाद, विकास, सोमवीर, बंटी, हरकेश और संतोष के खिलाफ बलवा, हत्या का प्रयास, मारपीट, धमकी, तोड़-फोड के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें कुछ आरोपी घायल हैं, जो अस्पताल में भर्ती हैं। शेष फरार हैं। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें