फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दो पक्षों में खूनी संघर्ष जमकर चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव अहमदपुर नयागांव में बृहस्पतिवार देर रात दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर सरिया और लाठी डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाकी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार गांव अहमदपुर नयागांव में कुछ दिन पहले एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की महिला की एक फोटो इंस्टाग्राम पर लोड कर थी। इसके बाद दोनों पक्षों में तभी से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर गांव में रात करीब 12 बजे दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी कि गांव में दो पक्षों में संघर्ष हो रहा है। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो करीब 20-25 लोग हाथों में सरिया और डंडे लेकर एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे। इससे गांव में दहशत फैल गई।
इस दौरान पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के बाद दोनों पक्षों के घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार संघर्ष में एक पक्ष के सोमनाथ, जितेंद्र, कैलाश, विजयपाल, मगनवती, रोहित और अनुज, जबकि दूसरे पक्ष में रामवीर, नीरज, हेमंत, लोकेश, केशव, दीपक और रेखा घायल हुए हैं।
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि दोनों ओर से झगड़ा करने वाले आठ आरोपी जितेंद्र, कैलाश, रोहित, अनुज, नीरज, हेमंत, लोकेश और दीपक को गिरफ्तार करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके से तीन सरिया और दो डंडे भी बरामद किए गए। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें