फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: महज तीन घंटे में मिल जाएगी ब्लड जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी लैब में ब्लड जांच कराने के बाद अब मरीजों को दूसरे दिन तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सैंपल देने के बाद मरीज को तीन से चार घंटे बाद रिपोर्ट मिल जाएगी। चिकित्सालय की पैथोलॉजी लैब में प्रतिदिन 300 से 400 मरीज ब्लड जांच कराने आते हैं। जिनकी चार से अधिक तरह की ब्लड जांच होती है।
विज्ञापन

जांच अधिक होने एवं स्टाफ कम होने के कारण मरीजों की रिपोर्ट दूसरे दिन मिलती है। मरीजों की समस्या देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पैथोलॉजी लैब में स्टाफ की संख्या बढ़ा दी है। वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन नितिन कुमार ने बताया कि पिछले 15 दिनों से पैथोलॉजी लैब का संचालन 24 घंटे किया जा रहा है। साथ ही ओपीडी में आने वाले मरीजों का सैंपल लेने का समय भी बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा चिकित्सालय के वार्ड में भर्ती मरीजों का सैंपल लेकर जांच की जा रही है।
प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि चिकित्सालय की पैथोलॉजी लैब में अब मरीज ब्लड सैंपल देने के बाद तीन से चार घंटे बाद रिपोर्ट ले सकेंगे। इस संबंध में लैब कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें