फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव : भाजपा ने 15 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव : भाजपा ने 15 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार
विज्ञापन

बुलंदशहर। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन संबंधित ब्लॉक में किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं, नामांकन से एक दिन पूर्व सत्ताधारी दल भाजपा ने जिले में 16 ब्लॉक में से 15 ब्लॉक पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जबकि सिकंदराबाद ब्लॉक पर कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है।
जिला पंचायत चुनाव में करारी शिकस्त पाने के बाद विपक्ष का रुख काफी आक्रामक बना हुआ है। अब ब्लॉक प्रमुखी चुनाव को लेकर विपक्ष दम भर रहा है, लेकिन नामांकन के एक दिन पूर्व तक भाजपा के अलावा अन्य दलों के प्रत्याशी चुनाव में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। विपक्षी दलों की सूची अभी तक जारी नहीं की जा सकी है। सपा-रालोद, बसपा, कांग्रेस ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं, जिसके चलते संभावित प्रत्याशी अभी भी असमंजस की स्थिति में हैं। अभी तक विपक्षी दल यह भी तय नहीं कर पाए हैं, कि कितने ब्लॉक पर अपने प्रत्याशी उतारे जाएंगे। हालांकि, शिकारपुर से सपा और रालोद ने मोनिका सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन

सपा-रालोद एक बार फिर हो सकते हैं साथ
प्रदेश में विपक्ष के रूप में सबसे बड़ी पार्टी सपा को एक बार फिर से रालोद के साथ ही चुनाव लड़ना पड़ेगा। दोनों पार्टियों के उच्च पदाधिकारियों के बीच वार्ता के बाद अभी भी गठबंधन जारी है।
विज्ञापन

16 ब्लॉक पर कुल 59 बिके नामांकन पत्र
गुलावठी में चार, अनूपशहर में दो, डिबाई में चार, दानपुर में तीन, जहांगीराबाद में चार, ऊंचागांव में छह, सिकंदराबाद में नौ, बीबीनगर में चार, लखावटी में एक, अगौता में एक, पहासू में दो, स्याना में दो, शिकारपुर में छह, बुलंदशहर में दो, खुर्जा में छह, अरनिया में तीन संभावित प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं।
भाजपा ने इन्हें बनाया प्रत्याशी
ब्लॉक का नाम प्रत्याशी का नाम
बुलंदशहर केपी सिंह
अगौता रेनू चौधरी
अनूपशहर अतुल कुमार सिंह
अरनिया सुरेंद्र सिंह
ऊंचागांव माया शर्मा
खुर्जा मोनिका सिंह
गुलावठी किरन पाल सिंह
जहांगीराबाद संगीता सिंह
डिबाई रेखा
दानपुर मंजू सिंह
पहासू दिवारानी सिंह
बीबीनगर रजनी
लखावटी ईश्वर
शिकारपुर पंकज कुमार गौतम
स्याना शिखा त्यागी
सिकंदराबाद -----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें