फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्या को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं के लिए भाकियू का प्रदर्शन
विज्ञापन

बुलंदशहर। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू अंबावत ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों और हाईवे गड्ढा युक्त से निजात दिलाने की मांग की। इस दौरान पदाधिकारियों ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन अंबावत ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव चौधरी पवन तेवतिया और जिलाध्यक्ष कौशल अधाना ने बताया कि यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता के आह्वान पर डीजल और पेट्रोल के दामों में हो रही बढ़ोतरी को लेकर ज्ञापन दिया। बताया कि प्रतिदिन डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। साथ ही महंगाई भी बढ़ती जा रही है। बताया कि डीजल-पेट्रोल के दाम कम करने, समस्त स्कूलों की फीस माफ करने, एनएच-91 पर टोल महंगा होने के बाद भी टूटी सड़कों को सही कराने, हाईवे पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था कराने और किसान क्रेडिट कार्ड के बिल माफ कराने समेत नौ सूत्रीय मांगों का प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा हैं। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन भी किया गया। इस दौरान जिला प्रभारी सतवीर तेवतिया, संजीव तेवतिया, संजय चौधरी, मोहन, मोहित तेवतिया, सुनील चौधरी और नवीन कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें