फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने लगाया हाईवे पर जाम

Wed, 02 Nov 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चीनी मिल चालू नहीं किए जाने और गन्ने का रेट घोषित नहीं करने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



इससे पूर्व मंगलवार दोपहर गांव पूठी नसीराबाद खुटैलफार्म पर भाकियू की महापंचायत आयोजित हुई। इसमें युवा जिलाध्यक्ष गुड्डू प्रधान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अभी तक गन्ने का रेट घोषित नहीं किया है और न ही चीनी मिलों को चालू किया गया है।

इसके बाद भाकियू कार्यकर्ता स्टेट हाईवे पहुंचे और जाम लगाकर  प्रदर्शन किया। भाकियू ने मांगों का जल्द समाधान नहीं होने पर सात नवंबर को जिला मुख्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


महापंचायत में सुमित चौधरी, अमरपाल प्रधान, मनीष सिंह, जितेश प्रधान, दीपक त्यागी, नरेश राघव, सोनू पाठक, दाता राम, राजवीर सिंह, योगेंद्र सिंह, रमनवीर सिंह, जयवीर सिंह, महेश खलीपा, लोकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें