फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: खुर्जा में नौ अवैध कॉलोनियों को बीकेडीए ने किया ध्वस्त

विज्ञापन
खुर्जा क्षेत्र में एनएच 34 स्थित अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त करती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। एनएच-34 के आसपास बिना मानचित्र स्वीकृति लिए तैयार की जा रहीं नौ अवैध कॉलोनियों को प्राधिकरण ने ध्वस्त किया। प्राधिकरण की ओर से कॉलोनी में हुए निर्माण को ध्वस्त के साथ-साथ नोटिस भी लगाया गया। साथ ही निर्माताओं को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि बिना मानचित्र स्वीकृति के कुछ भी निर्माण वैध नहीं है। इसी के चलते प्राधिकरण की टीम लगातार क्षेत्र में निरीक्षण कर रही है। सोमवार को खुर्जा प्रवर्तन दल की ओर से एनएच-34 पर वाजिदपुर गांव के पास बबला की ओर से 19 बीघा जमीन, नगला शेखू पर बबला की ओर से तीन बीघा जमीन, नगला शेखू पर राहुल चौधरी की ओर से 23 बीघा जमीन पर हुए निर्माण को ध्वस्त किया गया।
इसके अलावा झमका पहासू रोड पर शिवम की ओर से चार बीघा, खुर्जा बाइपास पर महावीर की ओर से पांच बीघा, रामदत्त की ओर से दस बीघा, गांव बगराई के पास मोहम्मद इरफान की ओर से पांच बीघा, झमका बाइपास रोड पर इंद्रपाल व सुरेंद्र की ओर से पांच बीघा, ब्रजेश शर्मा और पवन चौधरी की ओर से पांच बीघा जमीन पर हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें