भाजपा नेता धर्मेंद्र भाटी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली से भाजपा नेता धर्मेंद्र भाटी की मौत हो गई। यह घटना चोला थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में हुई, जिसने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया।
जानकारी के अनुसार, खानपुर गांव में शिवम नाम के युवक की शादी थी, जिसके लिए ककोड़ थाना क्षेत्र के अजयनगर से बरात आई थी। शादी समारोह में खुशियां मनाई जा रही थीं और इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी फायरिंग के दौरान चली एक गोली भाजपा नेता धर्मेंद्र भाटी को जा लगी। गोली उनके कंधे को चीरती हुई छाती में घुस गई।