किसी भी सवाल का जवाब दे सकती है
इस रोबोट को बनाने में आदित्य ने कई साल की मेहनत लगाई है। खास बात यह है कि इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह पढ़ाई से जुड़ा किसी भी सवाल का जवाब दे सकता है। इसमें लगाया गया एलएलएम चिपसेट इंसानी दिमाग की तरह तेजी से प्रोसेस करता है।
मांगा उचित सपोर्ट
आदित्य का कहना है कि अगर उन्हें उचित सपोर्ट मिले, तो वह ऐसा 3D ह्यूमन टीचर बना सकते हैं जो केवल बोले और सुने ही नहीं, बल्कि लिख भी सके, भावनाएं समझ सके और क्लासरूम में बच्चों की मनोदशा के मुताबिक उन्हें गाइड भी कर सके, ठीक एक इंसान की तरह।