फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: भाजपा ने गुंडा एक्ट के आरोपी का किया सम्मान

विज्ञापन
भाजपा नगर कार्यालय पर सम्मान समारोह के दौरान गुंडा एक्ट का आरोपी लाल घेरे में। स्रोत --- भाजपा 
विज्ञापन
बुलंदशहर। बीडीसी सदस्य को गोली मारने और गुंडा एक्ट के आरोपी का भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में माला पहनाकर सम्मान किया। नगर कार्यालय में आयोजित समारोह के दौरान आरोपी सम्मान पाकर खुश हुआ तो वहीं फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा पदाधिकारियों ने सफाई देते हुए आरोपी को पद न देने की बात कही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाजपा के नगर कार्यालय पर अग्रसेन मंडल की नई कार्यकारिणी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा उर्फ बिल्लू पंडित ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करें।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि ने सभी पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। सम्मान समारोह के दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने जून माह में गुंडा एक्ट में निरुद्ध किए गए आरोपी रविंद्र को भी सम्मानित कर दिया। इसके बाद आरोपी रविंद्र ने वर्चस्व दिखाने के लिए भाजपा पदाधिकारियों के साथ फोटो भी खिंचवाए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अगस्त 2024 में गांव हीरापुर में बीडीसी सदस्य पर आरोपी रविंद्र ने गोली चलाई थी। जिसके चलते पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि जून माह में आरोपी के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी। इस मौके पर सतीश शर्मा, मंडल महामंत्री हिमांशु तोमर, मोहित सक्सेना, उपाध्यक्ष गीता सिंह, तरुण पालीवाल, संस्कार वर्मा, आकाश पंडित, प्रतीक शर्मा, शंकी शर्मा, मोहित वाल्मीकि, सुभाष गिहरा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें