फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: यूजीसी एक्ट के विरोध में भाजपा के बूथ अध्यक्षों ने की पदों से मुक्त करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) कानून के विरोध में भाजपा के बूथ अध्यक्ष ने पद मुक्त करने की मांग की। इसके लिए उन्होंने जिलाध्यक्ष को पत्र लिखा है। इसके अलावा स्थानीय लोगों में भी यूजीसी का विरोध चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


खुर्जा में भाजपा के बूथ अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि स्वर्ण समाज में यूजीसी को लेकर काफी रोष है। ऐसे में भाजपा की योजनाएं लोगो को बताने में काफी दिक्कत हो रही है। लोग बूथ अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ताओं से सवाल जवाब कर रहे हैं। ऐसे में उनका कार्य करना काफी मुश्किल है।
इसी के चलते कानून को वापस नहीं करने पर मुरारी नगर शक्ति केंद्र के बूथ अध्यक्ष पद के साथ-साथ पूरी बूथ समिति को मुक्त करने की मांग की। इसमें 268 के बूथ अध्यक्ष विनय कुमार, 261 के बूथ अध्यक्ष राजवीर सिंह, 269 के बूथ अध्यक्ष पुरुषोत्तम चौहान, 270 के बूथ अध्यक्ष चंद्र शेखर शर्मा, 262 के बूथ अध्यक्ष नीरज कुमार, 271 के बूथ अध्यक्ष प्रवीण राघव, 272 के बूथ अध्यक्ष मुकेश कुमार, 263 के बूथ अध्यक्ष शिवेंद्र चौहान और 274 के बूथ अध्यक्ष सतेंद्र चौहान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें