पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन पर जिलेभर में कार्यक्रम हुए। बसपा नेताओं ने केक काटे और विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने का आह्वान किया।
औरंगाबाद में विधायक चौधरी गजेंद्र सिंह और मंडल काओर्डिनेटर ब्रजेश बालका ने संबोधित किया।
जनसभा में अनूपशहर ब्लाक प्रमुख मीनू राघव ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण की। जाहिद सैफी, दिनेश प्रधान, नकी अख्तर, अब्दुल्ला मेवाती, पप्पू मेवाती, कासिम कुरैशी, दिलशाद कुरैशी, अलीमुद्दीन सैफी आदि रहे।
शिकारपुर के रामवती भवन में हुए कार्यक्रम में पार्टी प्रत्याशी मुकुल उपाध्याय ने 61 किलो का केक काटा। इस दौरान बामसेफ के जिलाध्यक्ष हुकुम सिंह, मुन्नालाल प्रमुख, अवनीश गौतम, जिला प्रभारी प्रेमपाल सिंह, रघुराज गौड़, अन्नू गौड आदि मौजूद रहे।
स्याना में विधायक दिलनवाज खान ने बसपा सुप्रीमो का केट काटकर खुशी का इजहार किया।
सिकंदराबाद में गुलावठी रोड पर हुई जनसभा को पार्टी प्रत्याशी हाजी इमरान ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी गजराजसिंह गौतम ने बल्कि संचालन उमाशंकर जाटव ने किया। जोनल कोआर्डिनेटर प्रदीप भारती मुख्य अतिथि रहे।
डिबाई में हाईवे स्थित कु बेर काटन परिसर में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी जयंती प्रसाद ने की। संचालन महेश सौरभ व सोनू पंडित ने किया। जिलाध्यक्ष सतीश सागर, प्रत्याशी देवेंद्र भारद्वाज, उमेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, मिठ्ठन लाल एडवोकेट, दिलीप गुप्ता, लक्षमन सिंह वघेल, असदउर रहमान, महेश आदि लोग उपस्थित रहे।
स्याना के अंबेडकर पार्क में मुख्य अतिथि विधायक दिलनवाज खान ने 61 किलो का केक काटकर लोगों को बहन मायावती के बताये मार्ग पर चलने का आहवान किया।
मुकेश कुमार की अध्यक्षता व रईस मलिक के संचालन में हुए कार्यक्रम में जिला प्रभारी देवानन्द गौतम, मनवीर प्रमुख, निर्दोष त्यागी, आशीष त्यागी, बृजपाल सिंह, नवीन प्रधान मौजूद रहे।