फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू : पोल्ट्री फार्मों से आज फिर भरे जाएंगे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्ड फ्लू : पोल्ट्री फार्मों से आज फिर भरे जाएंगे सैंपल
विज्ञापन

बुलंदशहर। बर्ड फ्लू की आहट के चलते जनपद में जिला प्रशासन से लेकर पशुपालन विभाग और वन विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। डीएम गत दिवस बर्ड फ्लू टॉस्क फोर्स की बैठक लेकर अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर चुके हैं। वहीं, अब पशुपालन विभाग की ओर से सोमवार को जनपद में संचालित पोल्ट्री फार्मों से एक बार फिर सैंपल भरे जाएंगे, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन

देश भर के अलग-अलग राज्यों के बाद प्रदेश में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इसे देखते हुए शासन की ओर से जारी किए गए अलर्ट के बाद जनपद में भी सतर्कता बढ़ गई है। हालांकि अभी जनपद में ऐसा कोई केस सामने नहीं आया है, जिससे बर्ड फ्लू की पुष्टि हो सके। लेकिन एहतियात के तौर पर डीएम रविंद्र कुमार की ओर से जनपद में बाहर से मुर्गें और अंडे की सप्लाई पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित कर दिया गया है। वहीं, अब पशुपालन विभाग की ओर से जनपद भर के पॉल्ट्री फार्म पर नजर रखी जा रही है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आरके सक्सेना ने बताया कि जनपद में अभी तक सभी पोल्ट्री फार्म सुरक्षित हैं और मांस व अंडा भी प्रयोग करने योग्य है। फिर भी विभाग की ओर से एक बार फिर सोमवार को पोल्ट्री फार्मों से सैंपल भरे जाएंगे। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। विभागीय अधिकारी पूरी तरह सतर्क हैं। दूसरी ओर डीएफओ गौतम सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से लगातार पक्षियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। खासकर विदेशी पक्षियों पर पैनी नजर है। उन्होंने दावा किया कि यदि जनपद में किसी भी स्थान पर किसी पक्षी की मौत होती है तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें