फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा के कासना में सिकंदराबाद पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब फैक्टरी, दो शव भी मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के कासना में सिकंदराबाद पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब फैक्टरी, दो शव भी मिले
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में बीते दिनों जहरीली शराब पीने से हुई 6 मौत के मामले में बुलंदशहर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार देर शाम सिकंदराबाद पुलिस ने नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में एक स्थान पर अवैध शराब की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मौके पर दो शव भी बरामद हुए हैं। पुलिस यह शव फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारियों के मान रही है। बताया जा रहा है कि जीत गढ़ी में हुई मौतें भी इसी फैक्टरी से निकली जहरीली शराब से हुई थी।
सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में बीते दिनों जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि अन्य लोग जहरीली शराब पीने के बाद बीमारियों से जूझ रहे हैं। पुलिस मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी कुलदीप, यादराम और मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। साथ ही आरोपी कुलदीप को पुलिस शुक्रवार देर शाम दिल्ली से गिरफ्तार कर चुकी थी। वहीं पुलिस के संज्ञान में जांच पड़ताल के दौरान सामने आया था कि जीतगढ़ी में मौत का कारण बनी जहरीली शराब नोएडा क्षेत्र से आई थी। रविवार देर शाम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कासना थाना क्षेत्र में एक फैक्टरी पर दबिश दी। जहां मौके पर पुलिस को दो शव बरामद हुए। जबकि 36 पेटी जहरीली शराब भी मौके से बरामद हुई है। बुलंदशहर पुलिस का मानना है कि मृतकों के नाम प्रदीप और संतोष पंडित बताए जा रहे हैं। शहर पुलिस का मानना है कि दोनों मृतकों की मौत भी उक्त जहरीली शराब पीने के कारण ही हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदराबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कासना थाना क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में दबिश दी। जहां से पुलिस टीम को करीब 36 पेटी जहरीली शराब बरामद हुई है। इसके अलावा मौके से दो शव भी बरामद हुए हैं। प्रथम दृष्टया एक शव प्रदीप का बताया जा रहा है, जो कि तस्कर और माफिया रिंकू का फुफेरा भाई है। जबकि दूसरा शव संतोष पंडित नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है। नोएडा पुलिस को मामले में इत्तला कर दी गई है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
- संतोष कुमार सिंह , एसएसपी बुलंदशहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें