फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू की दहशत, गिरे चिकन के दाम

विज्ञापन
बर्ड फ्लू टास्क फोर्स के अधिकारियों की बैठक लेते डीएम। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
बर्ड फ्लू की दहशत, गिरे चिकन के दाम
विज्ञापन

बुलंदशहर। गत कुछ दिनों से अलग-अलग राज्यों और जनपदों से बर्ड फ्लू से पक्षियों की मौत के समाचार आने के बाद जनपद में भी इसकी दहशत है। इसकी आहट को देखते हुए चिकन के दाम गिर गए तो साथ ही लोगों ने भी दूरी बनानी शुरू कर दी है। विक्रेताओं के अनुसार दिनप्रतिदिन मांग और बिक्री कम होती जा रही है।
देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू से पक्षियों के मरने के बाद प्रदेश सरकार ने भी कई दिन पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था। अलर्ट जारी होते ही वन विभाग के साथ पशुपालन विभाग के अफसर भी सजग हो गए। उन्होंने गंगा की तलहटी में पहुंचे विदेशी पक्षियों के साथ आम पक्षियों के अलावा मुर्गियों पर पैनी नजर रखनी शुरू कर दी। पशुपालन विभाग की ओर से मुर्गियाें के सैंपल भी लेकर जांच के लिए लैब भेजे जा चुके हैं। वहीं, दूसरी ओर लगातार पक्षियों की मौत के समाचार मिलने के बाद बाजार में बिकने वाले चिकन के दाम भी गिर गए और लोगों ने भी इससे दूरी बनानी शुरू कर दी है। बाजार में 200 रुपये प्रति किलो बिकने वाला चिकन अब कम होकर 150 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। वहीं, दूसरी ओर होटलों और रेस्तरां आदि में भी चिकन की डिमांड कम हो गई है। इतना ही नहीं लोग अंडे खाने से भी परहेज करने लगे हैं। इसके चलते चिकन के साथ अंडे की बिक्री पर भी प्रभाव पड़ने लगा है। नगर के काली नदी रोड स्थित चिकन बेचने वाले विक्रेता सलीम खान और शिकारपुर बाईपास पर चिकन की दुकान चलाने वाले शमशुद्दीन ने बताया कि गत चार दिन से चिकन की मांग काफी घट गई है। दाम भी गिरकर 200 से 150 पर पहुंच गए हैं। लगातार चिकन की मांग और बिक्री कम होती जा रही है। वहीं, दूसरी ओर लोग अंडे से भी परहेज करने लगे हैं।
विज्ञापन

जनपद में बाहर से नहीं आएंगे मुर्गें - अंडे : डीएम
बुलंदशहर। जनपद में बर्ड फ्लू से निपटने के लिए शनिवार को डीएम रविंद्र कुमार ने कलक्ट्रेट में गठित की गई बर्ड फ्लू टॉस्क फोर्स के अफसरों की बैठक ली। डीएम ने जनपद में बाहर से मुर्गे-अंडे न आने के आदेश जारी करने के साथ जनपद के लोगों को किसी भी तरह के पक्षियों का न तो शिकार करने और न ही खाने की बात कही है। उन्होंने जनपद में संचालित पोल्ट्री फार्म के मुर्गे-अंडे का भी प्रयोग करने की सलाह देते हुए दावा किया है कि यह सब अभी तक सुरक्षित है।
विज्ञापन

डीएम रविंद्र कुमार ने सबसे पहले वन विभाग और पशुपालन विभाग के अधिकारियों से बर्ड फ्लू से निपटने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की। डीएफओ गौतम सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से विदेशी और अन्य पक्षियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आरके सक्सेना ने बताया कि पोल्ट्री फार्म से लगातार मुर्गियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। विभाग के पास पीपीई किट भी उपलब्ध हैं और यदि कोई केस सामने आता है तो विभाग ने इससे निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जनपद के सभी ब्लॉकों में 16 टीमों का गठन कर दिया गया है। डीएम रविंद्र कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पक्षियों की असामयिक मृत्यु होने पर तत्काल सूचना निकटवर्ती पशु चिकित्सालय और वन विभाग को दी जाए। जनपद में बर्ड फ्लू से संबंधित अभी कोई केस नहीं हैं। यह जनपद के लिए एक अच्छी बात है। उन्होंने पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के बाहर से मुर्गे, अंडे और दाना के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया जाए। जनपद में मांस, मुर्गें और अंडे सुरक्षित हैं, लेकिन प्रवासी और अन्य पक्षियों का न तो शिकार हो और न ही इनका सेवन किया जाए। बर्ड फ्लू टॉस्क फोर्स के सभी अधिकारियों को सतर्कता बरतने की जरूरत है और सभी को सजग रहना होगा। डीएम ने अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। बैठक में एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व, सीडीओ अभिषेक पांडेय, सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर, डीपीआरओ नंदलाल आदि प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें