फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू : पोल्ट्री फार्म से 65 मुर्गे-मुर्गियों के सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। बुधवार को पोल्ट्री फार्म से 65 मुर्गे-मुर्गियों के अलावा अन्य पक्षियों के सैंपल लिए गए। इन्हें जांच के लिए बरेली लैब भेजा गया है। 32 टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। विभाग ने ग्लैंडर्स फारसी की जांच के लिए 35 घोड़ों के सैंपल भी लैब भेजे हैं।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि अभी जिले में बर्ड फ्लू नहीं है लेकिन गोरखपुर और कानपुर में पक्षियों में लक्षण मिलने के बाद जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसकी निगरानी के लिए सभी 16 ब्लॉकों पर दो-दो टीमों का गठन किया गया है। टीमों को गंगा किनारे आने वाले विदेशी पक्षियों और पोल्ट्री फार्मों पर मुर्गी-मुर्गा व अन्य पक्षियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें