डीएम रोशन जैकब की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में डीएम ने बायोमैट्रिक अटेंडेंट्स सिस्टम का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान कुल 239 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराई।
डीएम ने करीब एक घंटा फरियादियों की शिकायतें सुनी। इसके बाद वह पहासू के लिए रवाना हो गई। डीएम की गैर मौजूदगी में सीडीओ जसजीत कौर ने समस्याएं सुनी। 239 में से 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान 15 दिव्यांगों को प्रमाण पत्र जारी किए गए।
किसान यूनियन के अध्यक्ष रामजीलाल ने किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।सभासद जब्बार अहमद ने मोहल्ला शेखान स्थित प्राथमिक विद्यालयबंद करने की शिकायत की। भीषण गर्मी में 85 बच्चों को देख डीएम ने नारजगी व्यक्त की और उनको सुरक्षित घर पहुंचाने के निर्देश दिए।
डीएम ने तत्काल संबंधित अधिकारी को शिक्षा व्यवस्था दुरूस्त कराने को कहा। महज पांच शिकायतों का हुआ निस्तारणः शिकारपुर । अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में जनता दिवस का आयोजन किया गया। कुल 111 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
एडीएम ने अधिकारियों से कहा कि जनता दिवस में आने वाली शिकायतों का गुणवत्तायुक्त निस्तारण समयबद्ध तरीके से करें। ऐसा न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अनुपस्थित अफसरों को नोटिस
एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित हुआ। 110 लोगों ने शिकायती पत्र दिए। 15 शिकायतों को मौके पर ही निस्तारित किया गया। तहसील दिवस में पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई व गन्ना निरीक्षक के अनुपस्थित रहने पर दोनों को नोटिस जारी किया गया है।
एसडीएम अरूण कुमार यादव ने पिछले तहसील दिवस की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अधीनस्थों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। सीओ श्रेष्ठा ठाकुर, तहसीलदार एके शर्मा, एनटी विपिन कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
80 में से मात्र पांच का निस्तारण
तहसील दिवस में मंगलवार को अफसरों के सामने 80 शिकायतें आई। इस दौरान जंक्शन मार्ग स्थित निजी स्कूलों में मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने की शिकायत की गई। एसडीएम राहुल यादव और कई विभागीय अफसर मौजूद रहे।
हालांकि मौके पर आई 80 शिकायतों में से मात्र पांच शिकायतों का निस्तारण हुआ। एसडीएम ने बताया कि शेष शिकायतें विभागीय अफसरों को भेज दी गई है।वहीं सिंकदराबाद में तहसील दिवस में आई कुल 35 शिकायतों में केवल चार शिकायतों का ही निस्तारण हो सका।