फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नेशनल हाईवे-34 पर ग्राम आढ़ा गेट के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अडोली निवासी मदन 28 वर्ष पुत्र संतराम शुक्रवार की रात में बाइक से दिल्ली की ओर से बुलंदशहर की ओर जा रहा था। बताया गया कि नेशनल हाईवे 34 पर रात में करीब 10 बजे आढ़ा गेट के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें