स्याना। कोतवाली क्षेत्र के गांव निखोब के पास शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव वलीपुर थाना बीबीनगर निवासी अमित (35) शुक्रवार को अपनी बहन नीतू को नगर से दवा दिलाकर गांव जा रहा था। गांव निखोब कोल्हू के पास अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में अमित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीतू गंभीर रूप से घायल हो गईं। नीतू को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद