फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक के गले से झपटी सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। घर के बाहर बैठे युवक के गले से बाइक सवार दो युवकों ने सोने की चेन झपट ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुराना होली मेला रोड सरस्वती नगर निवासी अंकित कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

बताया कि वह तीन फरवरी की दोपहर घर के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो लड़कों ने पीछे से उनके गले से सोने की चेन झपट ली। जिससे उनकी चेन टूट गई। आरोपी चेन का एक टुकड़ा लेकर भाग गए। बताया कि उनकी चेन का वजन का वजन 1.5 तोले था। बाइक सवारों में एक युवक ने हेलमेट लगा रखा था, दूसरे ने मुंह पर कपड़ा बांधा था। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें