फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: लगातार हो रही रुक-रुककर बूंदाबांदी, बारिश का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। पिछले तीन दिनों से लगातार रुक-रुककर बूंदबांदी जारी है। बादल छाए हैं और इस बीच उमस का असर भी बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

लगातार बदल रहे मौसम की रंगत के बीच रविवार की शाम से बारिश शुरू हो गई थी। इसके बाद जिले में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। लगातार बादल छाने से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो रहे हैं। ऐसे मौसम के बीच मंगलवार को भी कई बार जगह-जगह बूंदाबांदी होती रही। ऐसे मौसम के बीच मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेकराज ने बताया कि जब तक अच्छी बारिश नहीं होती, तब तक उमस का असर बरकरार रहेगा। मौसम विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में बारिश होने का अनुमान लगातार जताया जा रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें