ककोड़। गांव झाझर के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक गांव मिर्जापुर थाना रबूपुरा जनपद गौतमबुद्धनगर निवासी सोनू (28वर्ष) के चाचा वीरू ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
वीरू ने बताया कि उनका भतीजा सोनू बृहस्पतिवार की रात करीब 8 बजे बाइक से झाझर से गांव लौट रहा था। झाझर-रबूपुरा मार्ग पर प्रकाश इंस्टीट्यूट के पास सामने से आ रहे ट्रक के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद