फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। एनएच-34 पर चितोला गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। खुर्जा देहात थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार रात को राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी कि चितोला गांव के बाद बाइक सवार घायल अवस्था में पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान सचिन (26) निवासी गांव मनोटा थाना कासगंज के रूप में हुई। घटना की जानकारी परिजनों को दी। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें